निचलौल पुलिस ने एक शातिर लूटेरा को किया गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना निचलौल पर पंजीकृत मु0अ0सं0267/23 धारा 395, 412, 504, 506 भादवि व 346/23 धारा 307 भादवि से सम्बंधित वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ छेदी पुत्र कोमल शर्मा निवासी पोखर भिण्डा थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज द्वारा अपने साथियों के साथ 16.जून2023 को थाना निचलौल स्थित घोड़हवा के पास ग्राहक सेवा केन्द्र से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था घटना के समय से ही अभियुक्त सोनू उर्फ छेदी फरार चल रहा था । जिस पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा 10000/- रूपयें का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त सोनू उर्फ छेदी उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष थाना निचलौल के नेतृत्व में पुलिस टीम व सर्विलांस टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के अथक प्रयास के बाद मुखबीर की सूचना पर शुक्रवार को अभियुक्त सोनू उर्फ छेदी पुत्र कोमल शर्मा उपरोक्त को कस्बा निचलौल में गिरफ्तार किया गया है।आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सोनू उर्फ छेदी उपरोक्त का चालान न्यायालय महराजगंज किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह थाना निचलौल जनपद महराजगंज, उ0नि0 फिरोज आलम सिद्दीकी, उ0नि0 प्रशान्त कुमार दूबे, हे0का0 कामेश्वर दूबे, हे0का0 योगेश्वर पाण्डेय, हे0का0 चन्द्रशेखर यादव,का0 मृत्युंजय तिवारी,का0 संदीप गौतम, सर्विलांस टीम मे हे0का0 अमित,का0 चन्द्रशेखर यादव,का 0सूरज गुप्ता मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

मथुरा से बरगी तक : कब जागेगा प्रशासन, कितनी और जानें जाएंगी?

मथुरा डैम त्रासदी से सीख नहीं : बरगी डैम हादसा प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर संकेत…

5 hours ago

माडर्न सिटी कॉलेज की छात्रा शिवांगी वर्मा का होगा भव्य सम्मान समारोह

देवरिया की बेटी शिवांगी वर्मा ने बढ़ाया जिले का मान, इंटर परीक्षा की टॉप-10 सूची…

6 hours ago

फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक भर्ती में घुसने की कोशिश

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l थाना राजघाट पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए सरकारी…

7 hours ago

छुट्टी के दिन मेडिकल कॉलेज में सीडीओ का औचक निरीक्षण

अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को छुट्टी के दिन राजकीय मेडिकल कॉलेज…

7 hours ago

फर्जी बैनामा कर जमीन बेचने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी दबोचा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस…

7 hours ago

सक्रिय अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 7 आरोपी गिरफ्तार

बस-रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बनाते थे निशाना, नकदी व सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

7 hours ago