ब्लूमिंग बड्स स्कूल के 25वें स्थापना दिवस पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित

वातावरण हुआ भक्तिमय

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के ब्लूमिंग बड्स स्कूल का 25वें स्थापना दिवस पर रजत जयंती समारोह का शुभारम्भ संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ बड़े ही धूमधाम से शुरू हुआ। इस अवसर पर जहां कलाकारों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर परिसर का पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया और बच्चों ने श्री सीताराम, लक्ष्मण व भक्त हनुमान के रूप देख उपस्थिति जन आनंद विभोर हो उठे।
बुधवार को स्कूल परिसर में भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। संस्थापक संरक्षक विनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रामचरितमानस का पंचम सोपान सुंदरकांड है, जिसमे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जीवन चरित्र, हनुमान जी महाराज की भगवान राम के प्रति भक्तिभाव का सुंदर वर्णन है, सुन्दरकाण्ड पाठ सुनना व सुनाना दोनों ही लाभदायक है। तद्पश्चात संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारम्भ हुआ।
इस अवसर पर प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी में कहा कि सुंदरकाण्ड के पाठ करने से मानसिक रुप से भी व्यक्ति मजबूत होता है और विरोधियों को परास्त करता है। सिर्फ यही नहीं सुंदरकांड व्यक्ति के अंदर सकारात्मक भावनाओं को भी पैदा करता है और इसका पाठ करने से व्यक्ति समाज के लिये अच्छे काम करने के प्रति भी प्रेरित होता है। यही वजह है कि पंडित और ज्योतिषाचार्य भी लोगों को सुंदर कांड का पाठ करने की सलाह देते हैं।
उन्होंने स्कूल के 25 वर्ष पूरे होने पर सभी कर्मयोगियों को बधाई देते हुए सबकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और अतिथियों एवं समस्त आंगुन्तकों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ. प्रमोद कुमार त्रिपाठी, डॉ. केएम त्रिपाठी, राजेश कुमार पांडेय, रितेश त्रिपाठी, शैलेश कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

5 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

5 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

5 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

5 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

6 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

6 hours ago