भगवान महावीर पशु रक्षा केंद्र द्वारा मनोज मुंतशिर का संगीतमय कार्यक्रम

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
पशु -पक्षी पर्यावरण और पानी के लिए कच्छ में भगीरथ कार्य करने वाले भगवान महावीर पशु रक्षा केंद्र ( एंकर वाला अहिंसा धाम) द्वारा 14 जनवरी2024 रविवार को सुबह 9:00 बजे से मोटिवेशनल स्पीकर मनोज मुंतशिर शुक्ला का, संगीतमय कार्यक्रम परमार्थ एक उत्सव सायन के षणमुखानंद हाल में आयोजित होने वाला है। संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी महेंद्रभाई रतनशी संगोई ने कहां कि भगवान महावीर पशु रक्षा केंद्र (एंकरवाला अहिंसाधाम) संस्था कच्छ की काफी विख्यात संस्था है और कच्छ में आने वाले अन्य राज्य के और विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।यहां पशु -पंछियों के लिए बड़ा हॉस्पिटल है,जहां विशेषज्ञ डॉक्टर और स्टाफ सेवा में उपस्थित हैं। 500 बेड के दो आईसीयू 24 घंटे कार्यरत है। संस्था के प्रमुख हरेशभाई नागजी वोरा ने कहा कि यहां गौशाला में 2800 अपंग,अंध और बीमार पशुओं को आश्रय दिया गया है,35 एकड़ में फैला हुआ नंदी सरोवर के पास 600 एकड़ जमीन है जिसमें सवा 200 एकड़ जमीन में 5 लाख वृक्षों का नंदनवन बनाया जा रहा है। फिलहाल 90 हजार वृक्षों की देखभाल की जा रही है। वृक्षों की बुवाई का काम चालू है,इसके अलावा 100 एकड़ में विशिष्ट घास की बुवाई की जा रही है जिसमें झिंझवा घास, हाथी घास और नेपियर घास की बुवाई की गई है। पशु, घास और वृक्षों को पानी देने के लिए फिलहाल 21 लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई गई है। संस्था में प्रमुख हरेशभाई नागजी वोरा,मैनेजिंग ट्रस्टी महेंद्र भाई रतनशी संगोई,उपाध्यक्ष मणिलाल वल्लभजी गाला आदि कार्यरत है।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

44 minutes ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

5 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

5 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

6 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

6 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

6 hours ago