खेत में सोये किसान की धारदार हथियार से हत्या

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। घोसी के कंधेरी गांव में एक 55 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह खेत में सोते समय धारदार हथियार से हमला हुआ। मृतक के पुत्र ने दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंधेरी गांव में सोमवार की सुबह खेत में सोए 55 वर्षीय किसान की धारदार हथियार से हत्या के बाद शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एसपी, फॉरेंसिक टीम भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों ने गहनता के साथ घटना स्थल का जायजा लेते हुए शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गए। उधर घटना के बाबत मृतक के पुत्र ने दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ घोसी थाने में तहरीर दिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत कंधेरी गांव निवासी 55 वर्षीय किसान रामसरीख राजभर रविवार की रात को खेत की सिंचाई करने के लिए घर से खाना खाकर खेत के सीवान स्थित ट्यूबवेल पर बनी मड़ई में सोने के लिए गए थे, इसी दौरान सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे परिजन उन्हें नाश्ता कराने के लिए पहुंचे तो देखा कि चारपाई पर किसान का शव खून से लतपथ पड़ा हुआ है। यह देखकर परिजनों के हाथ पाव फूल गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक इलामारन, अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेश दत्त मिश्र, कोतवाल राजकुमार सिंह, एसओजी और फॉरेंसिक भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने जांच के लिए पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। उधर घटना को लेकर मृतक के पुत्र ने दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। वहीं घटना के बाद सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

11 minutes ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

25 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

55 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

55 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

1 hour ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago