नौ माह के मासूम पुत्र के हत्यारोपी पिता गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l नौ माह के मासूम पुत्र की निर्मम हत्या करने के आरोपी पिता को धर्मसिंहवा पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार हत्यारोपी पिता हरिश्चन्द्र को पुलिस ने न्यायालय रवाना किया । न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया ।

प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा अनिल कुमार ने बताया कि मामला धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के ग्राम इटौवा का है । प्रकरण में मृतक मासूम की मां प्रतिमा ने अभियोग पंजीकृत कराया है । पति के विरुद्ध दिए प्रार्थना पत्र में पत्नी प्रतिमा पत्नी हरिश्चन्द्र का आरोप है कि दिनांक 2 अप्रैल 2023 को आरोपी हरिश्चंद्र पुत्र मोतीलाल ग्राम इटौवा थाना धर्मसिंहवा शराब पीकर घर आया था । नशे की स्थिति में उसने पत्नी से मारपीट किया।
इसी मारपीट के दौरान आरोपी ने निर्दयता पूर्वक 9 माह के मासूम को बिस्तर से उठा कर जमीन पर पटक दिया । उपचार के लिए मासूम को लेकर सीएचसी मेंहदावल ले गए । उपचार दौरान मासूम की मृत्यु हो गई । इस संबंध में पत्नी ने दिनांक 4 अप्रैल को अभियोग पंजीकृत कराया। धर्मसिंहवा पुलिस ने मुअसं 26 / 2023 धारा 304, 323 भादवि का अभियोग कायम कियाl प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा अनिल कुमार ने बताया कि हत्यारोपी पिता को पुलिस चौकी प्रभारी बौरब्यास अमित कुमार चतुर्वेदी की टीम ने गिरफ्तार कियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

6 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

6 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

7 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

7 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

7 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

7 hours ago