देव दीपावली को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने की आवश्यक बैठक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देव दीपावली को लेकर रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं कृष्ण चंद्र पाण्डेय, उपजिलाधिकारी अवधेश निगम तहसीलदार एवं राजस्व कर्मी तथा नगर पालिका कर्मचारी की बैठक का समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश। निगम ने बताया कि महिलाओं को स्नान करने के लिए उन्हें वस्त्र बदलने हेतु चेंजिंग रूम की व्यवस्था किया जाए।नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उपजिलाधिकारी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए महिलाओं के लिए 10 चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने की बात कही, बैठक के मुख्य अतिथि रहे रमेश तिवारी अंजान ने बताया की यह उत्सव 12 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है, जिसमें दैनिक जागरण के जिला संवाददाता महेंद्र त्रिपाठी के सहयोग की बात करते हुए बताया कि एक बार दैनिक जागरण की तरफ से भी यहां पर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया था। रमेश तिवारी अंजान ने बताया कि हम चाहते हैं कि बरहज को पर्यटन स्थल के लिए सरकार से मांग किया जाए और बरहज को भी पर्यटन स्थल घोषित कराया जाए। श्वेता जायसवाल ने बताया की इस कार्यक्रम में 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को रंगोली प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण पत्र भेजे गए हैं, उसमें से सभी प्रतिभागी जो प्रतियोगिता में सफल पाए जाएंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा,इसके लिए ये निर्णायक कमेटी भी गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि देव दीपावली के अवसर पर नगर पालिका द्वारा गे के गोबर से निर्माण की गई दीये का प्रदर्शनी लगाया जाएगा और यही दीप देव दीपावली के अवसर पर सरयू नदी के घाट पर जलाया जाएगा, जिससे गंगा में हो रहे प्रदूषण पर भी रोका लगाया जाए और देव दीपावली को भव्य तरीका से हम सभी मिलकर मनाएं,हमारी नगर की सम्मानित जनमानस से अपील हैं कि इस देव दीपावली में बढ़ चढ़कर भाग ले और पुण्य का भागी बने।
उप जिलाधिकारी अवधेश निगम ने बताया कि कार्तिक स्नान के अवसर पर सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था की गई है, जिसमें श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके उन्होंने बताया कि मार्ग से गुजरने के लिए सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

21 minutes ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

40 minutes ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

1 hour ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

19 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

19 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago