पालिकाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर बस को महाकुंभ के लिए किया रवाना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l महाकुंभ स्नान हेतु प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं से भरी बस को नगरपालिका अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम के प्रांगण से गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक समागम है,जो कि इस साल यह महाकुम्भ 144 वर्षों के बाद लगा है, जिससे इस महाकुम्भ स्नान की धार्मिक महत्ता बढ़ गयी है।इस महा स्नान में देश विदेश के लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाकर अपने जीवन को पुण्य का भागी बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महाकुम्भ महा स्नान में बरहज क्षेत्र से ज्यादे से ज्यादे श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजनें के उद्देश्य से स्थानीय, एस के इंटर कॉलेज के प्रांगण से बसों के संचालन की व्यवस्था की गयी है। नगर पालिका परिषद गौरा बरहज द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा के मद्देनज़र मोबाईल टॉयलेट,पानी का टैंकर,लाइट,जेनरेटर,टेंट आदि सुविधाओं की व्यवस्था कराई गयी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

4 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

5 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

6 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

6 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

6 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

6 hours ago