अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर नपाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने शिलापट का किया लोकार्पण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l प्रदेश सरकार के शासनादेश पर आजादी के अमृत महोत्सव की समाप्ति व अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर बुधवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बाबू मोहन सिंह पार्क में शिलापट का लोकार्पण कियाl इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन का एक एक क्षण मातृभूमि के लिए समर्पित हैं, और महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चलना ही आजादी के दीवानों को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मातृभूमि के रक्षा के लिए वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी हैं,आज बाबा राघव दास व देवरहवा बाबा की धरती से वीर सपूतों को प्रणाम करती हूँ।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को उन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए शपथ भी दिलाया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए श्वेता जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम पहले बेचू साहू के पोखरे पर प्रस्तावित थाl लेकिन वहां अमरेंद्र गुप्त के विरोध के बाद मुझे यह कार्यक्रम बाबू मोहन सिंह पार्क में करना पड़ रहा है।
इस कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पाण्डेय, श्याम सुंदर जायसवाल, महेश यादव, मनोज गुप्ता, जोखन प्रसाद, संतोष गहमरी के साथ-साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की लोगो ने काफी सराहना की।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

5 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

5 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

5 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

5 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

6 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

6 hours ago