संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बगही में कृषि प्रसार अनुभाग द्वारा धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण एवं उर्वरक प्रबंधन तकनीक विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण 8 एवं 9 अगस्त 2023 को आयोजित किया गया। कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आर.वी. सिंह ने धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण की तमाम विधियों के बारे में किसान भाइयों को जानकारी देते हुए नियंत्रण के उपरांत उसमें दिए जाने वाले उर्वरक प्रबंधन के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि धान की किस स्टेज में कब कौन सा उर्वरक प्रयोग करना हैl उन्होंने उर्वरक प्रबंधन करके लागत को कैसे कम किया जाए इस पर भी प्रकाश डाला।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह कश्यप ने फसलों उत्पादन में पशुपालन के महत्व के बारे में बताया तथा जैव उर्वरक कैसे तैयार किया जाए पर विस्तृत जानकारी दी।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. तरुण कुमार सिंह ने धान में लगने वाले रोग बीमारी एवं कीड़ों के प्रबंधन के बारे में किसान भाइयों से विस्तृत जानकारी साझा किया।
केंद्र की वैज्ञानिक डॉ देवेश कुमार हमने धान में सिंचाई प्रबंधन तकनीक के बारे में जानकारी दी एवं केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पांडे ने धान की फसल में लगने वाले रोग बीमारी के लक्षण के बारे में बताएं उसका निदान कैसे किया जाए उसके बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 25 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…
BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…