नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल का वार्डो में किया जा रहा भव्य स्वागत

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निकाय चुनाव में भारी जीत दर्ज कर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल का अपने वार्ड की सम्मानित जनता के द्वारा प्रत्येक वार्डो में भव्य स्वागत किया जा रहा है। आपको बताते चले कि नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़कर श्वेता जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तारा जायसवाल को भारी मतों से पराजित कर विजय प्राप्त की, ततपश्चात प्रशासन द्वारा श्वेता जायसवाल को नगरपालिका गौरा बरहज का अध्यक्ष घोषित किया गया। जीत हासिल करने के बाद बरहज नगर की सम्मानित जनता द्वारा अपने अध्यक्ष श्वेता जायसवाल का जगह जगह पर स्वागत किया जा रहा हैं।नागरिक अभिनंदन इसी कड़ी में मंगलवार को गौरा एवं श्रीकृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज आश्रम बरहज में छात्र-छात्राओं, शिक्षक, कर्मचारियों के बीच पहुँच कर श्वेता जायसवाल ने लोगो से आशीर्वाद प्राप्त कर लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में लोगों ने फूल मालाओं से नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम शंकर पाठक ,पुष्पा पाण्डेय, अनूपमा सिंह ,सिंधु बाला यादव ,शशि कला पाण्डेय, कुमारी करुणा, अलका पाण्डेय ,एवं विद्यालय के समस्त अध्यापक शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राओं ने अपने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि जिस तरह चुनाव से पहले भी आप सभी के बीच आकर प्यार व सम्मान मिला वही सम्मान जितने के बाद आप लोगो द्वारा प्राप्त हो रहा है,आप सभी सम्मानित जनता की सेवा के लिए ही यह मेरा जीवन है। उन्होंने कहा कि आश्रम परिवार एवं शिक्षण संस्थाओं व नगर के विकास के लिए मैं कभी पीछे नहीं हटूंगी, मेरा प्रयास यही रहेगा की छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक व कर्मचारियों तथा शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए सतत प्रयास करती रहूँगी। और आप लोगो का प्यार व आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ा शस्त्र हैं, जिसके सहारे मै नगर का विकास करने सफलता प्राप्त करू।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

4 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

5 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

8 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

8 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

8 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago