किसान ने डीएम को भेंट किया ताईवॉन प्रजाति का तरबूज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के विकास खण्ड चित्तौरा, के ग्राम बारापत्थर के किसान अजमल खान ने जिलाधिकारी डॉ दिनेश के शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर अपने खेत में उत्पादित रंगीन तरबूज, प्रजाति विशाला, सरस्वती, अनमोल, आरोही तथा खरबूजा, प्रजाति वॉबी के फल उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर अजमल खान द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि यह समस्त प्रजातियॉं ताईवॉन की हैं। इन्हें अन्य प्रजातियों के मुकाबले कॉफी समय तक भण्डारित किया जा सकता है। किसान ने बताया कि प्रजाति विशाला जो कि उपर पीली व अन्दर लाल होती है तथा सरस्वती प्रजाति उपर हरी नीचे लाल होती है, इसी तरह अनमोल प्रजाति उपर हरी, अन्दर पीली होती है। इसलिए इन प्रजातियों की खेती करने से अन्य प्रजातियों के मुकाबले अच्छी आय प्राप्त होती है। तरबूज, प्रजाति आरोही जिसमें मिठास कम होने के कारण मधुमेह रोगी भी इसका सेवन कर सकते हैं। तरबूजा वॉबी प्रजाति को तोड़ने के पन्द्रह दिन तक भण्डारित किया जा सकता तथा इसमें मिठास भी बहुत होती है। इन सभी प्रजातियॉं से रोपाई के 70 दिन बाद उत्पादन प्राप्त होने लगता है। किसान ने बताया कि इन प्रजातियों की रोपाई मेढ़ बनाकर मल्चिंग करके की जाती है। सिंचाई हेतु ड्रिप पद्धति की स्थापना उद्यान विभाग द्वारा कराई गयी है। इस अवसर उद्यान विभाग, बहराइच के योजना प्रभारी आर.के. वर्मा उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

5 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

6 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

8 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

9 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

9 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

9 hours ago