Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमकर संक्रांति पर नगर पालिका का जनकल्याणकारी आयोजन

मकर संक्रांति पर नगर पालिका का जनकल्याणकारी आयोजन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की ओर से जनकल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के जरूरतमंद, असहाय एवं गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए तथा खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य ठंड से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना एवं सामाजिक सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। नगर पालिका प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments