नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को जलभराव रोकने के दिए निर्देश
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के बीच नगर निगम ने अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है। जलभराव की आशंका को देखते हुए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सभी जोनल अधिकारियों और निर्माण विभाग के अभियंताओं को आदेश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि हर क्षेत्र में लगाए गए संपवेल और पंप सेट लगातार चल रहे हों, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
नगर आयुक्त ने सभी सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिया कि वे नालियों की नियमित और प्रभावी सफाई कराते रहें। उन्होंने कहा कि नालियों में कचरा जमा न होने पाए और जलनिकासी में किसी प्रकार की रुकावट न आए। प्रत्येक सफाई निरीक्षक को अपने क्षेत्र में रहकर पूरी निगरानी करने को कहा गया है।
नगर निगम की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में पहले से तैनात कर दी गई हैं और कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय किया गया है। नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी तरह की समस्या की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए। गौरव सिंह सोगरवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे नालियों में कचरा न डालें और जलभराव या रुकावट की स्थिति में निगम की हेल्पलाइन पर तत्काल जानकारी दें।
सैकड़ों अधिवक्ताओं ने कोतवाली परिसर में दिया धरना, कोतवाल और दीवान के खिलाफ कार्रवाई की…
75 जिलों में से 50 का सर्वे पूरा, 25 जिलों में काम बाकी; पंचायत चुनाव…
फोटो AI निर्मित महिला ने पकड़ा DM आनंद शर्मा का कॉलर, फिर भी नहीं खोया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में सोमवार…
तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का आरोप, दो संदिग्ध हिरासत में; पॉक्सो एक्ट के तहत…
रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका! ट्रेन को उड़ाने की साजिश की आशंका, बाल-बाल टला बड़ा…