नगर निगम ने की सम्पत्तियों के विरूद्ध वसूली

नगर निगम के दुकान एवं आवासों का किराया लाईसेन्स शुल्क का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करें

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)।नगर निगम द्वारा सम्पत्ति कर के बकायेदारों के विरूद्ध अपनी कार्यवाही को निरन्तर जारी रखते हुये कुल रूपया 1785319.00 सम्पत्तियों के विरूद्ध वसूली की कार्यवाही की गयी जोन-01 में जोनल अधिकारी कुनअनुष्का सिंह, व कर अधीक्षक बृजेन्द्र लाल, जोन 02 में जोनल अधिकारी नर्वदेश्वर पाण्डेय, जोन-03 में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, जोनल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह व कर अधीक्षक ओम प्रकाश यादव, जोन-04 में कर अधीक्षक श्री विपुल विक्रम राय, जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, के द्वारा अलग-अलग अभियान संचालित किया गया। उक्त अभियान में की गयी वसूली जोन-01 भवन सं० 121B, 301R से कुल रूपया 78416.00 सम्पत्ति कर की वसूली प्राप्त हुई।
जोन-02 भवन सं० 132 से कुल रूपया 700000.00 सम्पत्ति कर की वसूली प्राप्त हुई।जोन-03 भवन सं०- 33E से कुल रूपया 607770.00 सम्पत्ति कर की वसूली प्राप्त हुई।जोन-04 भवन सं०- 585, 35, 15C व 898A से कुल रूपया 399133.00 सम्पत्ति कर की वसूली प्राप्त हुई।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान जोन-03 में नगर निगम प्रवर्तन दस्ता तथा थाना कैण्ट का पुलिस बल कार्यवाही के दौरान उपस्थित रहा जोन-04 में भी प्रवर्तन दस्ता ने वसूली अभियान में योगदान दिया इसके अतिरिक्त उक्त कार्यवाही के दौरान जोन-02 में मनोज पाण्डेय, राजस्व वसूलीकर्ता जोन-03 में मनोज कुमार तिवारी, राजस्व वसूलीकर्ता व जोन-04 में अजय सिंह, दुर्गेश सिंह व अन्य राजस्व वसूलीकर्ता उपस्थित रहें।
नगर आयुक्त द्वारा सम्पत्ति कर एवं राजस्व विभाग के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को स्पष्ट रूप से सचेत कर दिया गया है कि वसूली में रूचि न लेने वाले कार्मिक कड़ी कार्यवाही हेतु तैयार रहें तथा इसके साथ ही नगर निगम के समस्त बकायेदारों को भी यह निर्देश दिये गये है कि अपना बकाया सम्पत्ति कर नगर निगम दुकान एवं आवासों का किराया एवं लाईसेन्स शुल्क का भुगतान तत्काल सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में नगर निगम उनकी सम्पत्ति को सील करने व कुर्की करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

1 hour ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

2 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

2 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

2 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, 10 से 30 अप्रैल तक चलेगा दस्तक अभियान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण…

3 hours ago