बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगर पालिका बरहज के प्रांगण से गिला व सूखा कचरा प्रबंधन के लिए नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय द्वारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
बताते चलें कि नगर के सभी वार्डो में स्वच्छता को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय के द्वारा मंगलवार को पाँच नए ई रिक्शो का पूजन अर्चन कर, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस दौरान नपा अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका के सभी वार्डो से सूखा व गीला कचरा उठाने के लिए , आज पाँच ई रिक्शो को नगर पालिका क्षेत्र में रवाना किया गया। इस कदम से नगरपालिका को स्वच्छ रखा जाएगा, और इसके लिए आप सभी सम्मानित नगरवासियों का सहयोग आवश्यक है। वही अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना हर नागरिक का कर्त्तव्य है, ताकि नगर और नगरवासियों को बीमारियों से दूर रखा जाय।इस दौरान मनोज गुप्ता, महेश यादव,राजन वर्मा,सम्पूर्णानन्द,विंध्याचल गुप्ता सहित नगरपालिका के कर्मचारी गण मौजूद रहे।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…