गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा नौशाद में बना रहे एनिमल क्रिमेटोरियम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रिमेटोरियम तक जाने के लिए एकल बंदे से सीसी रोड ढलाई का कार्य चल रहा था, नगर आयुक्त द्वारा रोड के दोनों तरफ वृक्षारोपण व सोलर लाइट लगाने का निर्देश दिया गया। क्रिमेटोरियम निर्माण का कार्य शीघ्रता से कराए जाने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देश दिया गया, इसके अलावा क्रिमेटोरियम के चारों ओर बाउंड्री वॉल पर फाइबर लगवाने हेतु निर्देश दिया गया इसके अलावा क्रिमेटोरियम से जल निकासी व्यवस्था हेतु नाली बनवाने एवं पाइप डालने हेतु भी निर्देशित किया गया। ठेकेदार द्वारा अवगत कराया गया कि एक हफ्ते के अंदर कार्य को समाप्त कर एनिमल क्रिमेटोरियम शुरू कर दिया जाएगा। नगर आयुक्त द्वारा महेवा वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया गया वर्कशॉप का कार्य धीमा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्ति की गई एवं शीघ्रता से कराए जाने हेतु अवर अभियंता रंजीत को निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त द्वारा कार्य के पहले एवं कार्य के बाद का फोटोग्राफ संग्रह करने वर्कशॉप का सुंदरीकरण करने टाइल लगाने पुराने टीन शैडो को ध्वस्त कर वेटिंग एरिया कुर्सी एवं ड्राइवर की सुविधा हेतु कच्छ बनाए जाने हेतु निर्देश दिया गया इसके अलावा पेयजल की सुविधा टॉयलेट सुविधा भी उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देश दिया गया। शीघ्र नगर निगम के सभी वालों वाहनों के मरम्मत का कार्य महेवा वर्कशॉप पर शुरू कर दिया जाएगा एवं वाहनों के धोने हेतु व्यवस्था भी की जाएगी पुराने एवं लोहे के कबाड़ को निस्तारित करने हेतु मुख्य अभियंता को निर्देश दिया गया।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…