जगह-जगह स्ट्रीट लाइट जलते हुए पाया
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार की सुबह डोर टू डोर सफाई व्यवस्था का महापौर एवं नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या 23 शहीद शिव सिंह छेत्री नगर की कूड़ा कलेक्शन एवं वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 23 के पार्षद सुरेश प्रजापति एवं वार्ड संख्या 22 के पार्षद राजेश कुमार व अन्य उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के बगल शहीद शिव सिंह छेत्री की मूर्ति से लेकर ताड़ी खाना तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण आर्थिक योजना के तहत कराने हेतु प्रस्ताव तैयार हो चुका है, इस सड़क पर जल निगम द्वारा सीवर लाइन डालने की योजना है सीवर लाइन पड़ जाने के पश्चात नगर निगम द्वारा सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा। जिससे यहां के लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिल सकेगी। वार्ड में जगह-जगह स्ट्रीट लाइट जलते हुए पाए गए जिसे ठीक करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उक्त के अतिरिक्त महापौर द्वारा वार्ड के लोगों की समस्याओं को भी सुना गया और निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…
पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI जांच में बड़ा मोड़, शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अहम…
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में शुक्रवार…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी गांव स्थित बघेला नाला पुल उस समय…
धनौती गांव में पसरा मातम: छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान समेत चार शहीद सुखपुरा/बलिया…