Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedछठ् घाट पर तैयारियों का नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा

छठ् घाट पर तैयारियों का नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा

छठ पर्व के पहले सारी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी-श्वेता जायसवाल

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को सरयू तट पर छठ पर्व को लेकर नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर घाटों पर की गई तैयारियों का लिया जायजा।
बताते चलें कि सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने सरयू तट पर छठ महापर्व को लेकर प्रेसवार्ता कर बताया कि नगरपालिका क्षेत्र की 32 घाटों का सुंदरीकरण किया गया है, घाटों को गाय के गोबर से निर्मित पेंट से रंगरोगन कर भगवामय किया गया हैं। वही लाइट व्यवस्था इस प्रकार से किया गया है कि सारे घाट रोशनी से जगमगाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि गोबर से पेंट को बनाने में समूह की महिलाओं ने अथक परिश्रम किया है, इसी क्रम में उन्होंने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम को देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमे गाय के गोबर से बने इक्कीस हजार दियो से सरयू तट को सजाया जाएगा।
छठ महापर्व के दिन नगरपालिका के वालेंटियरो द्वारा घाटों पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। मेले की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जाएगी।सी सी कैमरे लगवाए जायेंगे।नदी में बैरीकेटिंग की जायेगी।प्रत्येक घाट पर सुरक्षा के दृष्टिगत पांच नपा कर्मचारीयो के साथ दो सफाई कर्मी व गोताखोर भी तैनात रहेंगे,ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न होने पाए। इस दौरान मनोज गुप्ता, लालमोहन जायसवाल, डॉ मुरारी शर्मा,अनमोल मिश्रा, सहित नगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments