Friday, February 20, 2026
Homeमहाराष्ट्रमुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने मनपा एन विभाग के सहाय्यक आयुक्त के...

मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने मनपा एन विभाग के सहाय्यक आयुक्त के साथ की बैठक

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा ) मानसून का मौसम करीब आ रहा है। ऐसे में घाटकोपर और विद्याविहार इलाके के निचले इलाकों में जलजमाव और नालों की सफाई, सड़कों की मरम्मत तथा नागरिक समस्याओं को लेकर मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल की ओर से एन वार्ड मनपा के सहाय्यक आयुक्त के साथ बैठक की। बैठक में प्रमुख रूप से मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल के अध्यक्ष केतन शाह ,गौरांग पटेल, डॉ. पृथ्वी देसाई, हीरालाल हरिया, विपुल गोडा, नितिन गंगर, कमलेश कपासी और मनोज राजभर शामिल थे।
मनपा के सहाय्यक आयुक्त गजानन बेल्लाले ने अपने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में नागरिक समस्याओं को ध्यान से सुना। इस दौरान मनपा के संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मुद्दे शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बता दें कि बैठक में नागरिकों की समस्याओं विशेष रूप से
नालों की सफाई,स्ट्रीट लाइट लगाने, रखरखाव स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता जगह जगह चल रहे निर्माण स्थलों पर बाड़ लगाने की ,सड़क चौड़ीकरण प्रक्रिया में हो रही दिक्कतों ,कुछ क्षेत्रों में तारकोल की सड़कों की तत्काल आवश्यकता क्षतिग्रस्त सड़कों और टूटी हुई गटर लाइनों की मरम्मत प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध के खिलाफ सख्त कार्रवाई ,मानसून में जलजमाव को रोकने के उपाय, पेड़ों की शाखाओं की छंटाई,सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण को लेकर मुंबई कांग्रेस गुजराती सेल ने मनपा एन वार्ड के सहाय्यक आयुक्त का ध्यान संज्ञान में लाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments