नही देखी आज तक किसी नेता के प्रति ऐसी लोक प्रियता – विजय रावत
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विधानसभा बरहज के युवा सपा नेता पूर्व प्रत्याशी विजय रावत ने सैफई पहुँच कर बरहज विधानसभा की जनता की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री, मुलायम सिंह यादव को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और बरहज विधानसभा की जनता के तरफ से शोक संवेदना व्यक्त की।सपा नेता विजय रावत ने सपा मुखिया से पूर्व में हुई मुलाकात के बारे कहा कि आज तक किसी नेता के अंतिम यात्रा के दौरान इतनी भिड हमनें कभी नहीं देखी, मेरी मुलाकात नेता जी से 2002 मे हुई थी, उस समय मैं छात्र संघ का अध्यक्ष था और नेता का देवरिया मे अभिन्नदन समारोह था, मैंने नेता मुलायम सिंह को छात्र संघ की तरफ से सम्मान किया था तब नेता जी ने हमसे कहा था समाज वादी पार्टी मे ही छात्रों, नौवजवानो का सम्मान हैं और समाजवादी पार्टी मे तुम नौवजवानो को जोडो तुम्हें सम्मान मिलेगा। आज मै उनके गांव आकर उनकी लोक प्रियता को देखा शायद ही कोई ऐसा नेता हो जिसकी इतनी लोक प्रियता हो। इस दौरान सपा नेता के साथ हरिओम यादव, अमित प्रधान, अभिनव यादव, इमामुद्दीन खा इत्यादि लोग उपस्थित थे।
गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…
साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…
22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…
🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…