मुकदमा दर्ज शस्त्र धारकों के शस्त्र किए जाएंगे निरस्त

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )11अक्टूबर…एक भी मुकदमा हुआ तो निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस जनपद में 176 शस्त्र धारकों के ऊपर जनपद के विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं जिनके शस्त्र को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी के पास स्वीकृति हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रार्थना पत्र भेजा जाएगा स्वीकृति मिलने के बाद शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे जनपद में अब तक 19 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं इसी तरह अगर आप शस्त्र धारक हैं किसी प्रकार का विवाद करते हैं मुकदमा पंजीकृत होने के बाद आपके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही प्रारंभ कर शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया जायेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद में 176 शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ जनपद के भिन्न-भिन्न थानों में मुकदमा पंजीकृत हैं अब उन शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी महोदय के पास स्वीकृति हेतु पत्र भेजा जा रहा है स्वीकृति प्रदान होने के बाद शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर शस्त्र को जमा कराया जाएगा। पुलिस ने तय किया है कि एक भी मुकदमा दर्ज होने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। भले ही उस घटना में लाइसेंसी शस्त्र का प्रयोग नहीं हुआ हो। इस लिए आपके पास लाइसेंसी शस्त्र है तो आप सावधान हो जाय पुलिस ने तय किया है कि एक भी मुकदमा दर्ज होने पर शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। भले ही उस घटना में लाइसेंसी शस्त्र का प्रयोग नहीं हुआ हो। पुलिस आपराधिक मामले को आधार बनाएगी। एसएसपी ने बताया कि अनलॉक में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाया जायेगा शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन की प्रक्रिया थाना स्तर पर कराई जा रही है। सत्यापन के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि लाइसेंस धारक के खिलाफ कोई मुकदमा तो दर्ज नहीं हुआ है। ऐसे लोगों का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होगा। निरस्तीकरण की भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
थाना और डीसीआरबी स्तर पर डाटा मांगा गया है निरंतर अपराध करने वाले, गंभीर अपराध में शामिल अपराधियों को चिह्नित करते हुए हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जा रही है।

संवाददाता गोरखपुर…

parveen journalist

Recent Posts

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

1 hour ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

2 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

3 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

4 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

4 hours ago