ICU में मुलायम सिंह यादव, हॉस्पिटल पहुंचा पूरा सैफई परिवार, PM मोदी और राजनाथ ने अखिलेश से की बात

नयी दिल्ली एजेंसी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत लगातार खराब होती दिखाई दे रही है। पिछले 6 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस खबर की सुनते ही पूरा सैफई परिवार अब गुरुग्राम पहुंचने लगा है। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव लगातार उनके साथ बने हुए थे। शिवपाल यादव के मुताबिक अगले 24 घंटे मुलायम सिंह यादव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। धर्मेंद्र यादव भी हॉस्पिटल में मौजूद है। अखिलेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वेदांता हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू भाजपा नेता अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच रही हैं।

मुलायम सिंह यादव फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नितिन सूद और डॉक्टर सुशील कटारिया उनका इलाज कर रहे हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव कई बीमारियों से ग्रसित हैं। इस खबर के सामने आने के साथ ही लगातार कई नेता मुलायम सिंह यादव के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, वह मदद के लिए वहां मौजूद हैं। देश के रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव की सेहत का हाल जाना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत की है। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव जी से फ़ोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव के लिए हवन प्रार्थनाएं होने लगी है। उनकी आवाज पर सन्नाटा पसर गया है। जानकारी के मुताबिक के मुलायम सिंह यादव की किडनी में इंफेक्शन है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह जी के खराब तबीयत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं।” राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की सेहत स्थिर है। आज उनका ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हुआ लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है। रोजाना उनका रूटीन चेकअप हो रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

10 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

10 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

10 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

10 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

11 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

11 hours ago