संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के नंदौर-बांसी मार्ग पर एक कार रविवार की रात अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नाले में गिर गई। जिसमें सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के गाँव तेलौरा निवासी मां-बेटे व पोते की मृत्यु हो गई। महिला जनपद स्थित मायके से लौट रही थी। दुर्घटना बखिरा-बेलहर कलां थाने की सीमा पर स्थित झुड़िया पुल पर हुआ।
मिल रही जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के तेलौरा निवासी कौशल किशोर पांडेय की पत्नी शीला देवी (55) पुत्र जितेंद्र पांडेय (30) व पोते रुद्र (4) के साथ अपने मायके बखिरा के बड़गो गांव आई हुईं थीं। रविवार की देर रात तीनों वापस अपने घर तेलौरा जा रहे थे। कार जितेन्द्र पाण्डेय चला रहे थे। अभी बखिरा-बेलहर कलां थाने की सीमा पर स्थित झुड़िया पुल पर पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर झुड़िया पुल से नीचे नाले में गिर गई। नाले में पानी होने से तीनों लोगों का दम घुटने मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने तीनों को बाहर निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नागरिकों की मदद तीनों को मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां डाक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शवों को कब्जे में ले कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।
बरहज की बेटी पल्लवी ने उठाई फुटबॉल स्टेडियम की मांग, बोलीं- “सपनों को चाहिए मैदान”…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में द्वितीय व्यावसायिक बीएएमएस के विद्यार्थियों के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Deoria जनपद में गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Deoria जनपद के मईल थाना क्षेत्र स्थित भागलपुर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University के हिंदी विभाग में आयोजित पुरातन…