Categories: Business

MSME को मिला ₹2.65 लाख करोड़ का लोन, फास्टैग सालाना पास अब तोहफे में दें; मीशो IPO से जुटाएगा ₹4250 करोड़

बिजनेस ( राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर को बीते सात सालों में बड़ी राहत मिली है। PSB Loans in 59 Minutes प्लेटफॉर्म के जरिए उद्यमियों को ₹2.65 लाख करोड़ से अधिक के लोन मंजूर किए गए हैं। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म 2018 में लॉन्च हुआ था और अब तक लगभग 30 लाख ऋण स्वीकृत कर चुका है। यहां 10 लाख से लेकर 5 करोड़ रुपये तक के लोन एक घंटे के भीतर मंजूर हो जाते हैं। यह प्लेटफॉर्म जीएसटी रिटर्न, आयकर फाइलिंग और बैंक स्टेटमेंट जैसी जानकारी को एकीकृत कर प्रक्रिया को आसान बनाता है।

यह भी पढ़ें – रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला: दो परिजनों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

इसी बीच, फास्टैग उपयोगकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए कोई भी फास्टैग सालाना पास गिफ्ट के रूप में दे सकता है। उपयोगकर्ता “पास जोड़ें” विकल्प पर क्लिक करके वाहन नंबर और संपर्क विवरण डालकर ओटीपी सत्यापन के बाद सालाना पास सक्रिय कर सकते हैं। यह पास एक साल तक या 200 टोल क्रॉसिंग तक वैध रहेगा, जिसकी कीमत ₹3,000 है।

यह भी पढ़ें – 19 अक्टूबर का इतिहास और इस दिन जन्मे महान व्यक्तियों की विरासत

वहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो (Meesho) आईपीओ के जरिए ₹4,250 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। प्रस्तावित पब्लिक इश्यू में नए शेयर जारी होंगे, साथ ही मौजूदा निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी का अंतिम मूल्यांकन शेयर प्राइस बैंड जारी होने के बाद तय किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

7 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago