सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने सोमवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अमृत कलश यात्रा में एकत्र मिट्टी व चावल को बड़े कलश में डालकर अमृत पार्क में गिराया ।
अमृत कलश के साथ सांसद रविन्दर कुशवाहा सलेमपुर से दिल्ली पहुँचे है।
सांसद ने कहा कि पूरे देश से मिट्टी इकट्ठा कर मां भारती की सेवा में शहीद हुए देश के वीरों के नाम अमृत वाटिका लगाई जाएगी। जो देश के लिए गौरव की बात होगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 31 अक्टूबर 2023 को शाम लगभग 5 बजे कर्तव्य पथ पर मेरी माटी मेरा देश अभियान की अमृत कलश यात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव का समापन समारोह भी होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री अमृत वाटिका और अमृत महोत्सव स्मारक का उद्घाटन करेंगे।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने बताया कि केंद्र सरकार के मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत लोकसभा सलेमपुर के सभी गांवों मे घर-घर जाकर मिट्टी संग्रह किया गया है। इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से भी मिट्टी ली गई।
इस अभियान में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं इस साल मेरी माटी, मेरा देश अभियान के साथ आजादी का पर्व भी मनाया गया। यह अभियान देश के वीरों को सम्मान देने के लिए शुरू किया गया है।
अमृत कलश को अमृत पार्क में मिट्टी विलय पर भाजपा नेता अशोक पाण्डेय,जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अजय दूबे वत्स,बलबीर सिंह दादा,अमित सिंह बबलू,अशोक कुशवाहा,सत्यप्रकाश सिंह विशेन,सन्तोष पटेल,अभय तिवारी,सुनील यादव स्नेही,विनय पाण्डेय,पुनीत यादव,रवि कुशवाहा आदि ने बधाई दी।
सभी सेक्टर वं स्टेटिक मजिस्ट्रेट आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार पी.ई.टी परीक्षा को गुणवत्तापूर्ण…
आगरा में जिला स्तरीय एनसीसीओआरडी कमेटी व नशामुक्ति रोकथाम समिति की बैठक, 15 से अधिक…
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए समस्त पर्यवेक्षक वं बीएलओ…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों की जांच में गड़बड़ी पाए जाने…
रतनपुरा के कतिपय अस्पताल सील मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l उप जिलाधिकारी सदर, उप…
सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) घाघरा नदी पार करने के लिए पीपा पुल का संचालन 10…