डेरवा की अनुष्का को गोल्ड मेडल जीतने पर सांसद रवि किशन ने किया सम्मानित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) सांसद और भोजपुरी सिनेस्टार रवि किशन ने सर्किट हाउस गोरखपुर स्थित एनेक्सी भवन पर डेरवा की मूल निवासी अनुष्का को सम्मानित किया, चिल्लूपार क्षेत्र के डेरवा डुमरी निवासी ओमप्रकाश सिंह की पुत्री अनुष्का सिंह ने प्रदेश स्तरीय नेशनल थ्रो बाल में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेंट ज्यूड्स स्कूल गोरखपुर की कक्षा आठ की छात्रा, डेरवा निवासी अनुष्का ने पुणे में आठ से ने दस नंबर को नेशनल थ्रो बाल में यूपी का प्रतिनिधित्व किया था। खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर खेलो इंडिया एसजीएफआई (स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया) के लिए अनुष्का का चयन हुआ है। खेल जगत की इस जीत पर वृहस्पतिवार को गोरखपुर सांसद ने एनेक्सी भवन पर बुलाकर सम्मानित किया, साथ ही उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए। सांसद के साथ भारतीय कुश्ती टीम व ग्रीको रोमन के कोच चंद्रविजय सिंह, ग्राम प्रधान कैप्टन हरेंद्र सिंह, सर्वेश्वरी जीवन दायिनी सेवा संस्थान के संस्थापक रामाकांत मिश्र, समाजसेवी सौरभ मिश्र, प्रधान प्रेमप्रकाश सिंह, सौरभ सिंह, कन्हैया यादव, शिवप्रताप सिंह, भारतीय पत्रकार संघ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, राजेश मौर्य, सतेंद्र यादव आदि तमाम क्षेत्रवासियों ने भी बधाई और शुभकामना दी।

Editor CP pandey

Recent Posts

24 मार्च को जिले में होगा भव्य सामूहिक विवाह आयोजन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 24 मार्च…

31 seconds ago

बलिया में शहीद दिवस पर विविध कार्यक्रम, युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी” अभियान के तहत…

4 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 55 शिकायतें, मौके पर 7 का निस्तारण

गैस न मिलने की शिकायत पर डीएम ने एजेंसी जांच के दिए आदेश दूसरे की…

10 minutes ago

बाबा जय गुरुदेव का सत्संग शाकाहार अपनाने का दिया संदेश

शाहजहांपुर जनपद(राष्ट्र की परम्परा)गढ़िया रंगीन स्थित कृषक जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाबा जय गुरुदेव…

13 minutes ago

नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, झोपड़ियां ध्वस्त—इलाके में हड़कंप

विरोध के बीच चला बुलडोजर, पुनर्वास को लेकर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली…

17 minutes ago

IIT Patna Research: सुल्तानपुर के डॉ. सौरभ शुक्ला का कमाल, नीदरलैंड जर्नल में चयनित हुआ शोध

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर विवेक नगर निवासी स्वर्गीय उमेश चंद्र…

2 hours ago