Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसांसद-विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाॅट कुक्ड मील योजना का किया शुभारंभ

सांसद-विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाॅट कुक्ड मील योजना का किया शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अयोध्या से प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 03 से 06 वर्ष के बच्चों हेतु हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ किया गया। इसीक्रम में जनपद सांसद ई. प्रवीण निषाद एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मीरगंज में दीप प्रज्वलित कर हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया।
इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र महादेवा में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा हाॅट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया।
विकासखंड सांथा में विधायक प्रतिनिधि ओंकार नाथ दुबे द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया। साथ ही जनपद के 10 बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाॅट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया।
हॉट कुक्ड मील योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय श्री, सीडीपीओ गरिमा पांडे एवं सीडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments