कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि समारोह कार्यक्रम का दीप जलाकर सांसद ने किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर क्षेत्र अन्तर्गत पंडित अशोक मिश्रा महाविद्यालय खुटेहना में कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधि समारोह आयोजित किया गया। सांसद बहराइच के अक्षयवर लाल गौड ने समारोह कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के स्वागत में छात्राओं ने स्वागत गीत गया, इस कार्यक्रम में सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आमंत्रित किया गया, मुख्य अतिथि को प्रमुख प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य समय प्रसाद मिश्र ने माला पहनकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, तथा प्रतिक चिन्ह भेंट किया बारी-बारी से सभी ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मुख्य अतिथियों साथ में मंचासीन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष को माला पहनकर स्वागत किया। तथा अनेक वक्ताओं ने समारोह में बैठे लोगों के बीच अपना विचार प्रस्तुत किया, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड़ ने इंटरलॉकिंग मार्ग का भी अनावरण किया।
इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर व जिला पंचायत सदस्य समय प्रसाद मिश्रा, मैन बहादुर सिंह के.के. सिंह, रामसमुझ वर्मा, अजय प्रताप सिंह चंद्रदेव त्रिपाठी, मनीष तिवारी, पप्पू तिवारी, मनोज कुमार, ननकऊनेता, जगदीश सिंह, अशोक गुप्ता, सहित, तमाम गण मान्य लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

7 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

7 hours ago