Categories: Uncategorized

सांसद ने किया 16 परियोजनाओं का लोकार्पण

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) घोसी सांसद राजीव राय द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 16 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। उन्होंने बताया कि अल्प समय में ही 16 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाना जनपद के विकास की कड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि जिन सड़कों का कार्य वर्ष 2023 में ही पूर्ण हो जाना चाहिए था, लेकिन नहीं हो सकी। सांसद बनने के बाद पहली बैठक में ही संबंधित अधिकारियों को 6 माह के अंदर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए जो पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि विकास खंड रतनपुर के अंतर्गत थलईपुर सरुलाहपुर से परमानंद पट्टी कीरत सराय, हलधरपुर से अईलख, रतनपुर से भीमपुरा, रतनपुर से नजीराबाद कला रोड, विकासखंड परदहा में मऊ से इटौरा एवं पूराघाट रोड, विकासखंड रानीपुर में इटौरा से सरसेना एवं रानीपुर सुलतानीपुर मार्ग सोहवल से मांदुसारा बुजुर्ग केयर रोड, विकासखंड मोहम्मदाबाद गोहना में करहां से जहानागंज, मोहम्मदाबाद घोसी एवं जीयनपुर रोड, विकासखंड कोपागंज में कोइरियापार से मीरपुर एवं ख न खउना रोड चौबेपुर, विकासखंड बड़रांव में बोझी से कटिहारी मार्ग, विकास खंड घोसी में दोहरीघाट बनगांव से कैनाल की पटरी पिढ़वल रोड, विकासखंड फतेहपुर मंडाव के अंतर्गत दुबारी से मोलनापुर रोड का कार्य संपन्न हुआ। जिसमें कुल 123.65 किमी लंबाई तथा कुल लागत रुपया 12375.30 लाख से कार्य कराया गया।
लोकार्पण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मनोज कुमार सिंह, सहायक अभियंता किशन मोदनवाल, जयप्रकाश सिंह एवं प्रदीप कटियार उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Campus Placement 2026: बिछुआ कॉलेज में छात्रों को मिला रोजगार, नियुक्ति पत्र व प्रमाणपत्र वितरित

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

27 minutes ago

Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026…

33 minutes ago

दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाती एक अनोखी…

40 minutes ago

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

5 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

8 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

10 hours ago