जनपद के नामित पर्यवेक्षक मंडलायुक्त आजमगढ़, जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रैंडमाइजेशन के उपरांत दुकान हुए आवंटित
मऊ (राष्ट्र की परम्परा )l जनपद के समस्त देशी ,कंपोजिट वं भांग की दुकान तथा मॉडल शॉप का नामित पर्यवेक्षक मंडलायुक्त विवेक, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलमारन के समक्ष ई लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। जनपद में कुल 153 देसी शराब की दुकानें हैं तथा कंपोजिट दुकान, जिसमें विदेशी शराब एवं बियर की बिक्री होगी, उनकी कुल संख्या 117 है। जनपद में कुल 6 मॉडल शॉप दुकानों का भी आवंटन ई लॉटरी के माध्यम से हुआ। इसके अलावा जनपद में भांग की 14 दुकानों का भी आवंटन ई लॉटरी के माध्यम से किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान जनपद के नामित पर्यवेक्षक मंडलायुक्त आजमगढ़ के अलावा जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सहित इन दुकानों हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस पूरी प्रक्रिया को बड़े एलईडी स्क्रीन के साथ ही साथ कई बड़ी टीवी स्क्रीनों पर भी दिखाया जा रहा था। ई लॉटरी के द्वारा देशी कंपोजिट, भांग की दुकान एवं मॉडल शॉप के आवंटन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया।
कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…
जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…
मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…
पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…