Nature Index 2026 में डीडीयू की दमदार मौजूदगी, शोध उत्कृष्टता को मिला वैश्विक सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने नेचर Nature Index 2026 में एक बार फिर उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत शोध क्षमता का प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के साथ विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और अधिक सुदृढ़ की है।

इस वर्ष भारत के कुल 519 उच्च शिक्षण संस्थानों में डीडीयू ने सभी संस्थानों में 124वां तथा भारतीय विश्वविद्यालयों में 64वां स्थान प्राप्त किया। यह सफलता राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में संभव हुई।

भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। इस श्रेणी में डीडीयू ने सभी संस्थानों में 72वां, भारतीय विश्वविद्यालयों में 43वां तथा उत्तर प्रदेश के राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि में विश्वविद्यालय के तीन महत्वपूर्ण शोध प्रकाशनों का योगदान रहा, जिनमें दो शोध पत्र यूरोपियन फिजिकल जर्नल सी तथा एक द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में प्रकाशित हुए।

ये भी पढ़े – UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

स्वास्थ्य विज्ञान श्रेणी में भी विश्वविद्यालय ने प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। इस क्षेत्र में डीडीयू ने सभी संस्थानों में 113वां तथा भारतीय विश्वविद्यालयों में 43वां स्थान प्राप्त किया। नेचर मेडिसिन जैसी प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशित शोध ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नेचर इंडेक्स रैंकिंग विश्व स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध, उनकी गुणवत्ता तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे मानकों को प्रमुखता दी जाती है।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान में शोध गुणवत्ता, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और उच्च स्तरीय प्रकाशनों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब वैश्विक मंच पर दिखाई दे रहे हैं। साथ ही यह सफलता विश्वविद्यालय को नवाचार और उत्कृष्ट शोध की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

ये भी पढ़े – दंडवत यात्रा से वृंदावन जा रहा दंपति, 1000 KM की आस्था भरी अनोखी साधना

Karan Pandey

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

9 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

9 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

10 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

10 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

12 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

18 hours ago