खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने चेकिंग कर संग्रहीत किये गये नमूने

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली त्यौहार पूर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ अमर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, विवेक कुमार वर्मा, अजय सिंह, मुकेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सदर बाजार के लक्ष्मी दुग्ध भण्डार, कानूनगो पुरा दक्षिणी के प्रतिष्ठान से पनीर, इकबाल किराना स्टोर, केवाना गंज से जीरा साबूत, यासीन ट्रेडर्स, केवानागंज से सौंफ एवं कालीमिर्च साबूत, गुरुदीप सिंह परचूनिया, गुलामअलीपुरा, स्टेशन रोड के प्रतिष्ठान से राइस पापड, भूजिया नमकीन, आयूष ट्रेडर्स, केवाना गंज से जीरा, कालीमिर्च, सी पी मिल्क एण्ड फूड प्रोडक्ट्स प्रा लि व किशन इण्टरप्राइजेज, विशुनपुर राहू, हाजी विलायत रोड से मिश्रित दूध के क्रमशः एक-एक नमूनें संग्रहीत किये गये। इस क्रम में आयुक्त डाक्टर अमर सिंह ने बताया कि उक्त नमूनों को खाद्य विश्लेषक को जांच हेतु प्रेषित किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस प्रकार कुल दस नमूनें संग्रहित किये गये है। मिलावटखोरी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

38 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago