मध्य रेलवे के कामकाज पर सांसद ने नाराज़गी जताई

मुलुंड, भांडुप, घाटकोपर स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )मध्य रेलवे की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है बल्कि मध्य रेलवे की कई रेल गाड़ियों की लेटलतीफी के कारण कर्मचारी, छात्र-छात्राएं परेशान हैं| उत्तर पूर्व मुंबई सांसद संजय दीना पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और विभागीय महाप्रबंधक को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि भांडुप, विक्रोली में 15 डिब्बों वाली ट्रेनों और कोकण के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों को भांडुप रेलवे स्टेशन पर रोका जाए।
बता दें कि रेलवे से प्रतिदिन लगभग 40 लाख यात्री यात्रा करते हैं। किंतु विगत एक साल से ट्रेनें काफी लेट लतीफ चल रही हैं। जिसके कारण कर्मचारियों, छात्रों, महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर सांसद संजय दीना पाटिल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखकर भांडुप स्टेशन पर 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन रोकी जाय। इसके अलावा प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाई जाए, एक्सेलेरेटर सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। कई सीसीटीवी बंद हैं और उन्हें चालू किया जाना चाहिए। सभी रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा रखा जाना चाहिए, पीने के पानी की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए और प्रत्येक प्लेटफॉर्म के दोनों ओर शौचालय होने चाहिए इसके अलावा कामकाज के दौरान ट्रेन से गिरने से होने वाली मौतों और घायलों की संख्या बढ़ रही है और इसे कम करने के लिए तत्काल उपाय किए जाने चाहिए। रेलवे के महाप्रबंधक को भी संजय दीना पाटिल ने पत्र दिया था। इस पत्र के जरिए उन्होंने रेलवे की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए मुंबई रेलवे विकास निगम के माध्यम से मध्य रेलवे के घाटकोपर, भांडुप, मुलुंड रेलवे स्टेशनों पर काम शुरू कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

4 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

5 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

5 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

5 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

8 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

8 hours ago