बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
भोजपुरी फिल्म सुपर स्टार व आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने मंगलवार की देर शाम नगर में रोड शो किया। रोड शो का आयोजन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कैंप कार्यालय नारायणी सिनेमा हाल से शुरू हुआ। रोड शो में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, नगरपालिका परिषद के चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल व प्रत्याशी नीरज शेखर व छट्ठू राम आदि रहे। रोड शो के दौरान दिनेश लाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर के लिए समर्थन मांगा और जनता से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील किया। अपार भीड़ के साथ शुरू हुआ रोड शो नगर में जापलिनगंज, विजय सिनेमा चौक, स्टेशन रोड, विशुनीपुर से होते हुए जगदीशपुर तिराहे पर जाकर संपन्न हुआ। यहां आयोजित सभा में सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने कहा कि रोड शो में लोगों की अपार भीड़ व युवाओं के जोश को देखकर यही लग रहा कि जनता ने नीरज शेखर को सदन में भेजने का निर्णय कर लिया है। आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों से एक जून को कमल के फूल पर अधिकाधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। वहीं लोगों को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यहां नीरज शेखर को जीताकर ही विकास को गति दी जा सकती है। भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने कहा कि बलिया के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बलिया के विकास को बुलंदियों पर ले जाया जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व पर देश विकास के पथ पर अग्रसर है।
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…
उनका जीवन दर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत-उप मुख्यमंत्री लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)…