सांसद ने किया सी.सी. रोड का लोर्कापण


लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) लार विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डैनी में डैनी भैसही मार्ग से सी.सी.रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण सांसद रविन्दर कुशवाहा ने किया। उन्होने कहा कि इस सड़क के बन जाने से गांव के लोगों की लम्बे समय से की जा रही मांग पूरी हुई । किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सड़कों का होना आवश्यक है।
उन्होने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ -सबका विकास के लक्ष्य के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। गांव में घर -घर खुशहाली लाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर लोगों को प्रत्यक्ष लाभ देने का कार्य हो रहा है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने कहा कि देश की प्रगति का रास्ता गांव से होकर गुजरता है और गांव को अच्छी सड़क से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
उक्त अवसर पर प्रस्तावक बलीन्दर यादव, बलवीर सिंह दादा,अरुण सिंह,अजय दूबे वत्स,पुष्पा देवी,संजय त्रिगुणायक,अशोक कुशवाहा,सुनील स्नेही,राजेश शाह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

10 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

10 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago