Thursday, December 25, 2025
Homeमहाराष्ट्रसांसद चंद्रकांत हंडोरे ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की

सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वरिष्ट कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि पिछले दिनों पूरे देश के अनेक राज्यों में राज्यसभा की अनेक सीटें रिक्त हुई है। इस दौरान कांग्रेस हाई कमान की ओर से पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र राज्य से राज्यसभा का टिकट दिया गया था। बुधवार को राज्यसभा के लिए चुने गए सभी सदस्यों को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। इस दौरान महाराष्ट्र राज्य से राज्यसभा के लिए चुने गए कांग्रेस सांसद चंद्रकांत हंडोरे ने भी सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments