सांसद व जिलाधिकारी ने समयमाता मंदिर में किया दर्शन-पूजन

इसके साथ ही जिले भर के मंदिरों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद के सभी मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विशाल जनसमूह द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।
इसी क्रम में सांसद इं. प्रवीण निषाद व जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं जन प्रतिनिधिगण व भक्तगणों द्वारा सर्व मंगला समयमाता मंदिर खलीलाबाद पर पहुंचकर पूजन-अर्चन किया गया तथा सांसद व जिलाधिकारी द्वारा मां समयमाता से जनपद की मंगलकामना करते हुये भजन कीर्तन मे शामिल हुये।
इसी क्रम में शासन के निर्देश के क्रम में अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद के समस्त मन्दिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विशाल जनसमूह द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।
उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी गयी। जिसके क्रम आज जनपद के 09 ब्लाकों एवं नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में अधिक से अधिक लोगो द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुये भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों में भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत किया गया। जिसका लाइव प्रसारण देखकर लोग आनन्दित एवं भाव विभोर हुये।
जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देशन में आज जनपद के सभी 09 विकास खण्डो एवं समस्त नगरीय निकायों के विभिन्न मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था करायी गयी ।
जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार तथा नगरीय क्षेत्र में आयोजित सभी कार्यक्रमो के व्यवस्था के लिये अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 जय प्रकाश को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद, तहसील एवं विकासखण्डवार समिति का भी गठन किया गया था, जिनके द्वारा सोमवार को समस्त विकास खण्डो एवं नगरीय क्षेत्रों में भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

15 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

16 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

16 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

16 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

16 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago