Wednesday, February 25, 2026
Homeअन्य प्रदेशशादी के कुछ दिनों बाद छाया मातम: पहले पत्नी की मौत, दो...

शादी के कुछ दिनों बाद छाया मातम: पहले पत्नी की मौत, दो दिन बाद पति ने भी की खुदकुशी

बंगलूरू (राष्ट्र की परम्परा)। कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित जोड़े की दो दिनों के अंतराल में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सूरज शिवन्ना और गणवी की शादी 29 अक्टूबर को बंगलूरू में हुई थी। शादी के बाद दोनों श्रीलंका हनीमून पर गए थे, लेकिन आपसी विवाद के चलते वे बीच में ही लौट आए।

ससुराल में प्रताड़ना का आरोप

गणवी के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर उसे स्वीकार नहीं किया गया, उसके साथ अपमानजनक व्यवहार हुआ और दहेज को लेकर मानसिक प्रताड़ना दी गई। इसके बाद गणवी मायके लौट आई।

मंगलवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई और गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

नागपुर में पति की भी मौत

पत्नी की मौत और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद सूरज शिवन्ना अपनी मां के साथ बंगलूरू से करीब 1000 किलोमीटर दूर नागपुर पहुंचे थे। इसके दो दिन बाद सूरज की होटल के कमरे में मौत हो गई। इसी घटना में उनकी मां ने भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों का प्रदर्शन, पुलिस जांच जारी

गणवी की मौत के बाद उसके परिजनों ने सूरज और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीड़न और उकसावे का मामला दर्ज कराया है। बंगलूरू में ससुराल के बाहर प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग भी की गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments