Friday, February 13, 2026
HomeNewsbeatमौनागड़वा ने टीकमपार को 21अंको से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई

मौनागड़वा ने टीकमपार को 21अंको से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज क्षेत्र के ग्राम पंचायत गहिला में लांस नायक शहीद उमेश यादव की याद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रात्रिकालीन जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके विशिष्ठ अतिथि आदर्श कल्याण सेवा समिति के उपाध्यक्ष राकेश यादव और मुख्य अतिथि शशांक यादव ऊर्फ लालबाबू रहे। शशांक यादव ने फीता काटकर मैच का शुभ आरम्भ किया। राष्ट्रगान के साथ मैच शुरू हुआ,जो टीकमपार और मौनागड़वा के बीच खेला गया जिसमें मौनागड़वा ने टॉस जीतकर कोट प्राप्त किया। हाफ टाइम तक 30 –18 के अंकों के साथ बढ़त बना लिया जिसे कायम रखते हुए मौनागड़वा की टीम ने 56—35 के अंतर से टीकमपर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। शानदार प्रदर्शन के लिए मुजफ्फर शेख को मैन ऑफ द मैच दिया गया हैं। मैच के आयोजक आशिक यादव रहे। इस मैच रेफरी नेशनल खिलाड़ी चंद्रभान यादव और गोविन्द यादव तथा मैच के कॉमेंटेटर शैलेश कुमार और सुनील यादव रहे।इस मैच में जयपति यादव, रामवीर यादव,आप नेता छोटेलाल शर्मा, अनिरुद्ध यादव, रामसमूज, रामसकल कुशवाहा, धीरज कुशवाहा, जनार्दन यादव, रामबाबू, आकाशचंद्र कुशवाहा, मुकेश यादव,गोलू,भोलू,देवाजीत यादव,रामवीर यादव,धीरज कुशवाहा,रामसकल, रामायन कुशवाहा आदि लोगों ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments