विश्वविद्यालय और बीएसएन इन्फोटेक के मध्य एमओयू

छात्रों के लिए निःशुल्क होंगे दो क्रेडिट के ऑनलाइन कोर्सेज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर और बीएसएन इन्फोटेक प्रा. लिमिटेड, लखनऊ के मध्य एक एमओयू गुरुवार को किया गया। इस एमओयू का उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑनलाइन विद्या ब्रिज पोर्टल के माध्यम से नवीन ट्रेंड्स के अनुसार व्यवहारिक ज्ञान से समृद्ध विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध कराना है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली, क्रियाकलाप, उनके लिये आवश्यक स्किल्स का ज्ञान तथा रोजगार हेतु आवश्यक विभिन्न क्षेत्रों का व्यवहारिक ज्ञान, इंटरव्यू कौशल, व्यक्तित्व विकास, कम्प्यूटर तथा एंटरप्राइज स्तर सॉफ्टवेयर का कार्य अनुभव प्रदान किया जायेगा। इसके तहत दो क्रेडिट का ऑनलाइन प्रोफेशनल कोर्स ऑफर किया गया है।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने कहा कि इस एमओयू से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर के साथ-साथ स्व रोजगार हेतु आवश्यक ज्ञान भी प्राप्त हो सकेगा।
एनईपी 2020 में प्रोफेशनल एवं स्किल कोर्सेज का महत्व बढ़ा है और विश्वविद्यालय ने ऐसे कोर्सेज को पाठ्यक्रम में शामिल भी किया है। एनईपी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के ऑनलाइन कोर्सेज को आगे मेन कोर्स में क्रेडिट के साथ शामिल किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विद्याब्रिज व्यक्तित्व विकास से जुड़े आठ सप्ताह और चार सप्ताह के कुल बारह प्रकार के ऑनलाइन कोर्सेज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑफर करेगा। यह कोर्सेज पूरी तरह निःशुल्क होंगे।
बीएसएन इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ के साथ हुए सहमति पत्र को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.अनुभूति दूबे एवं ऑपरेशन मैनेजर इति चौधरी के द्वारा हस्ताक्षरित किया गया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

11 minutes ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

17 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

17 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

18 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

19 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

19 hours ago