Friday, March 20, 2026
HomeNewsbeatडीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय और पैसिफ इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय और पैसिफ इंस्टीट्यूट के बीच एमओयू

शोध व अकादमिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और पैसिफ इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मोलॉजी एंड सेल्फोलॉजी (PICS), सागरा, संबलपुर (ओडिशा) के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर अकादमिक सशक्तता और संस्थागत साझेदारियों के विस्तार की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

एमओयू पर गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. पूनम टंडन तथा पैसिफ इंस्टीट्यूट की ओर से निदेशक प्रो. शिबेश कुमार जस पैसिफ ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान नवाचार और सतत संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

समझौता ज्ञापन के अंतर्गत गुरुत्वाकर्षण, ब्रह्मांड विज्ञान एवं खगोल भौतिकी जैसे क्षेत्रों में छात्र गतिशीलता, विज़िटिंग स्कॉलर कार्यक्रम, संयुक्त अनुसंधान पहल, छात्र एवं शिक्षक विनिमय, इंटर्नशिप और संयुक्त अकादमिक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही संयुक्त शोध प्रकाशन और अनुसंधान परियोजनाओं पर भी कार्य होगा।

एमओयू में विज्ञान प्रसार गतिविधियों को विशेष महत्व दिया गया है, जिनमें मोबाइल प्लेनेटेरियम शो, टेलीस्कोप निर्माण कार्यशालाएं, विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम और करियर काउंसलिंग सत्र शामिल हैं। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा के समेकन के साथ ‘सेल्फोलॉजी’-स्व के वैज्ञानिक अध्ययन के क्षेत्र में अकादमिक एवं शोध कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है, जिससे विज्ञान संकाय के साथ मनोविज्ञान और समाजशास्त्र विभाग को भी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें – मोदी कैबिनेट के बड़े आर्थिक फैसले: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, MSME को मिलेगी 5,000 करोड़ की मदद

दोनों संस्थानों ने छात्र एवं शिक्षक विनिमय को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों से जोड़ते हुए शैक्षणिक एवं शोध अंतराल को पाटने और नवोन्मेषी अनुसंधान अवसर विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई है। यह सहयोग संयुक्त कार्यक्रमों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शान्तनु रस्तोगी, अधिष्ठाता विज्ञान संकाय प्रो. अजय सिंह, निदेशक अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ डॉ. रामवंत गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अपरा त्रिपाठी तथा व्राटिनो टेक्नोलॉजी के निदेशक सचिन्द्र नाथ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – सिविल लाइंस में ट्रेनी विमान क्रैश, प्रशासन ने शुरू की जांच

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments