बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सरहदी सीमा क्षेत्र के नगर पंचायत रूपईडीहा में चोरों के हौसले बुलंद हैं, चोर घर के बाहर खड़े दो पहिया वाहन को चोरी कर ले गये। जिसकी शिकायत वाहन मालिक जमुना गांव निवासी सुनील कुमार ने थाने में की है वहीं सुनील कुमार ने बताया की शनिवार की रात मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 40 ए यू 3091 घर के बाहर खड़ी की थी और घर के बाहर आकर देखा तो बाइक नहीं मिली जिस पर आसपास तलाशने पर भी जब बाइक का पता नहीं चला तो थाने में आवेदन सौंपकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है,वहीं नगर पंचायत के नागरिकों का कहना है की नगर में पिछले कई महीनों से चोर सक्रिय हैं।
क्षेत्र में विगत माह पूर्व मुस्लिम बाग निवासी इरफान फल वाले के वहां लगभग लाखों की नगदी और जेवर चोरी हुई थी,जिसका खुलासा अभी तक स्थानीय पुलिस नही कर पाई है ।लोगो का कहना है की थाने में चोरी का प्रार्थना पत्र जाता है लेकिन अभी किसी भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है । कस्बे के बुद्ध जीवियों का मानना है कि कस्बे में नशेड़ियों की संख्या अधिक हो गई है जिसके कारण चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।
योगी आदित्यनाथ पर टूटा दुखों का पहाड़! 91 वर्ष की उम्र में मां सावित्री देवी…
टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…
आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…
जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…
कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…
निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…