विद्यालय के आरओ मशीन का मोटर चोरी

छात्रों के समक्ष पेयजल का संकट

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के पडरौन मंडुरही में स्थित पीएम श्री संविलयन विद्यालय में लगे आरओ मशीन के मोटर को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। इधर छात्रों के समक्ष शुद्ध पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।
उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई के अरुणेंद्र कुमार राय द्वारा पुलिस को सौंपे तहरीर में लिखा गया है कि, क्षेत्र पंचायत दुदही द्वारा छात्रों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए मोटर, टंकी, फ्रीजर सहित आरओ मशीन लगवाया गया है। गत गुरुवार व शुक्रवार को छठ महापर्व के अवकाश के बाद शनिवार को प्रातः पौने नौ बजे विद्यालय खुलने पर पाया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा उक्त मोटर चुरा लिया गया है। जिससे छात्रों के समक्ष पेयजल की समस्या आ गई है। प्रधानाध्यापक ने एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

5 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

5 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

8 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

9 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

9 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

9 hours ago