Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली...

सशस्त्र सीमा बल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गई मोटर साइकिल रैली

सीमावर्ती ग्रामीणों को दिया राष्ट्र जागरण का संदेश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मोटर साइकिल रैली निकाली गईl जिसमे सशस्त्र सीमा बलकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़ के हिस्सा लियाl रैली का शुभारंभ अभिषेक पाठक आई.पी.एस. उप महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल लखनऊ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाl यह रैली ग्रामीणों व युवाओं में भारत की एकता व अखंडता के प्रति जोश अलंकृत करते हुए आगे बढ़ी तथा नानपारा बाजार व बाईपास से होते हुए वाहिनी में मुख्यालय में संपन्न हुई ।
अभिषेक पाठक आई.पी.एस. उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल लखनऊ ने बताया कि यह रैली सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही हैl जिससे लोगो को आपसी सद्भावना बढ़ाने एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश प्रसारित करने के साथ ही उनमे देशभक्ति की भवना जागृत के लिए प्रेरित किया जा सके। कार्यक्रम में समाज से जुड़े हुए सभी वर्गों खासकर युवाओं को जोड़कर राष्ट्रीय एकता की भवना को और मजबूत करने का काम किया जायेगाl इस कार्यक्रम में कमांडेंट 59वी वाहिनी वैभव कुमार कार्यवाहक कमांडेट डॉ कुलदीप सिंह शेखावत, उप-कमांडेंट चिकित्सा डाक्टर विकास कुमार सिंह, उप कमांडेंट पशु चिकित्सा निरीक्षक जयसवाल ग्रामीणों व युवाओं एवं वाहिनी के अन्य बलकर्मियों ने भाग लिया |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments