Sunday, March 1, 2026
Homeआजमगढ़मदरसन कम्पनी ने विवेक मिश्रा को प्रशिक्षण हेतु स्पेन भेजा

मदरसन कम्पनी ने विवेक मिश्रा को प्रशिक्षण हेतु स्पेन भेजा

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश नोएडा स्थित प्रतिष्ठित मदरसन कंपनी में कार्यरत कस्बे के इंजीनियर विवेक मिश्रा को कंपनी ने 50 दिन के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए स्पेन भेजा है। यह जानकारी जैसे ही उनके पिता पूरन लाल मिश्रा को हुई तो, उन्हें खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता ने बताया कि कंपनी द्वारा पहले परीक्षा कराई गई। जिसमें बेटे इंजीनियर विवेक मिश्रा का चयन हुआ।

शनिवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर विवेक मिश्रा को स्पेन जाने के लिए छोड़ने उनके माता-पिता सहित बहन-बहनोई आदि पहुंचे। शुभकामनाएं देकर कहा यह जिंदगी के सफर की पहली उड़ान है। सभी नें उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments