मां मेरा क्या कसूर था? एक दिन की नवजात नाले के पास मिली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मेंहदावल के तुलसीपुर मोहल्ले में नाले के पास शुक्रवार को एक नवजात शिशु मिली। मुहल्ले वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने मेंहदावल थानाध्यक्ष को इस नवजात शिशु को शिशु बाल गृह में संरक्षित करने का निर्देश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मेंहदावल थाना क्षेत्र के तुलसीपुर अमलियहवां निवासी राकेश कुमार तिवारी शुक्रवार को तुलसीपुर मोहल्ला स्थित नाले के पास एक नवजात बच्ची को देखा। जिसकी सूचना उन्होनें पुलिस की दी। पुलिस से सूचना मिलने पर बाल संरक्षण अधिकारी महेश कुमार गुप्त ने स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर नवजात का चिकित्सकीय परीक्षण कराया।
तो उप निरीक्षक लालजी यादव व आरक्षी आकृति सिंह ने नवजात को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश हो कर को संरक्षित करने का अनुरोध किया। जिसपर समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, सदस्यगण गयालाल वर्मा, गीता सिंह व अजय कुमार पांडेय ने कोविड प्रोटोकाल पालन करते हुए नवजात को शिशु बाल गृह,गोंडा में संरक्षित करने का आदेश दिया। साथ ही बाल गृह के अधीक्षक को प्रत्येक 15 दिन पर शिशु की चिकित्सा रिपोर्ट उपलब्ध कराने कहा है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

2 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

2 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

3 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

3 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

3 hours ago