देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत शुक्रवार को टाउन हॉल सभागार में महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा की भारतीय संस्कृति में नारी अर्धांगिनी कहा गया है। मातृ शक्ति को जब-जब अवसर मिला उसने राष्ट्र को नई राह दिखाई। कभी रानी लक्ष्मीबाई व अहिल्याबाई तो कभी सावित्री बाई फुले के रूप में समाज को नई दिशा दी। मातृ शक्ति को जब भी अवसर मिला उसने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के फलस्वरूप महिलाओं को अधिक अवसर मिल रहे हैं। सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम मातृ वंदना योजना,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर सहित कई योजनाएं संचालित हैं। सदर सांसद ने कहा कि हाल ही में पारित महिला आरक्षण विधेयक से देश की संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय गणराज्य की संकल्पना में विभेद का कोई स्थान नहीं है। महिला अधिकार भारतीय संस्कृति प्रदत्त है। भारत मे शिक्षा की पद्धति में गुरुकुल की समृद्ध परंपरा रही है। महिलाओं को शिक्षा का अधिकार था, मैकाले रिपोर्ट में भी उल्लेख है कि 1835 में महिलाये गुरुकुल चला रही थी। गुरुकुल परंपरा में प्रथम गुरु मां होती है। माँ ही समाज और राष्ट्र की जननी हैं। आज महिलाएं ज्ञान, विज्ञान, शासन, प्रशासन सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं। सिविल सेवा में विगत दस वर्षों से निरंतर महिलाओं का सफलता प्रतिशत बढ़ रहा है। महिला शक्ति अजेय है।
बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति एवं प्रदेश की प्रथम नागरिक राज्यपाल महिला ही हैं। चंद्रयान और मंगलयान की सफलता में भी महिलाओं का योगदान है।
सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय ने किया।उपस्थित महिलाओं को महिला थाना प्रभारी सुषमा तिवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन कॉर्डिनेटर ज्योति जायसवाल, स्मिता श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, अंजनी द्विवेदी ने भी संबोधित किया। डायट की छात्रा ने गीत नाट्य प्रस्तुत कर कन्या भ्रूण हत्या को रोकने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में संगीता देवी, गीता देवी, रेनू शर्मा, हसीना खातून और निशा खातून शामिल हैं।
इस दौरान कृषि प्रतिरक्षण अधिकारी इरम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, वन स्टॉप सेंटर से मीनू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…