तीन बच्चों की मां का इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार पति को छोड़ प्रेमी के पहुँची घर

गांव की पोखरी में मिली लाश

मुहम्मदपुर/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पोखरी में 33 वर्षीय महिला की लाश मिली। सूचना पर पहुँची गंभीरपुर की पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी नागेंद्र पुत्र रामवृक्ष रोजी-रोटी के लिए पुना गया था और इंस्टाग्राम से एक महिला से प्यार हो गया । विवाहित महिला दिल्ली से पूना नागेंद्र के यहाँ चली गई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई और एक दूसरे के साथ रहने लगे। पति के खोजने के बाद, कुछ दिन बाद फिर वह अपने पति के यहां चली गई । कुछ दिन बाद फिर नागेंद्र और सविता से बातचीत होने लगी । नागेंद्र गुजरात में रहने लगा 17 सितंबर को सविता दिल्ली से अपने पति को छोड़कर गुजरात के स्टेशन पर पहुंच गई वहां नागेंद्र मिला ,नागेंद्र और सविता अलग-अलग स्टेशनों पर कई रात बिताए । 19 सितंबर को सविता का पति दिल्ली से खोजते खोजते नागेंद्र के घर फैजुल्लाहपुर गांव पहुंचा तो पता चला सविता मौके पर आयी नहीं है, फिर वह वापस दिल्ली चला गया। इसके बाद नागेंद्र ने सविता को लेकर 25 सितंबर को अपने गांव फैजुल्लाहपुर पहुंचा और एक दूसरे के साथ रहने लगे, 6 अक्टूबर को सविता भोर में लगभग 4:00 बजे गायब हो गई , नागेंद्र व उसके परिवार वाले काफी खोज बीन किये न मिलने पर, 6 सितंबर की शाम 7 बजे नगेंद्र ने थाना गंभीर पुर में प्रार्थना पत्र दिया ,पुलिस छानबीन कर रही थी कि इसी बीच बृहस्पतिवार को गांव से पश्चिम पोखरी की तरफ एक व्यक्ति गया था दुर्गंध आने पर देखे तो पता चला कि किसी महिला का शव उतराया हुआ है। इसकी सूचना गंभीरपुर थाना को दी गई। मौके पर पहुंचने पर लाश की शिनाख्त सविता के रूप में हुई पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा का निवासी हंसराज ने बताया कि वह अपनी लड़की सविता की शादी फिरोजाबाद में किया था, इसके बाद वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर नागेंद्र के साथ चली गयी। बृहस्पतिवार को उसकी लाश पोखरी में मिली है । थाना प्रभारी गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि मौके पर देखने से आत्महत्या का मामला दिख रहा है ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

8 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

22 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

23 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

1 day ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

1 day ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago