नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने देश के आर्थिक – सामाजिक सशक्तिकरण के महानायक रतन टाटा के निधन पर देश भर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रतन टाटा का 86 वर्ष की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि रतन टाटा के निधन से भारतीय उद्योग और व्यापार जगत के आकाश का एक चमकता सितारा अस्त हो गया। उनके निधन से भारत ही नहीं वरन सम्पूर्ण विश्व की अपूर्णीय क्षति हुई है। आधुनिक भारत के सशक्तिकरण में रतन टाटा का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका यह योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को अतुलनीय बताते हुए कहा कि रतन टाटा जैसा व्यक्तित्व सदियों में एक बार पैदा होता है। उनके निधन से भारत ने अपना एक अनमोल रत्न को खो दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से रतन टाटा को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने रतन टाटा के सामाजिक कार्यों को याद करते हुए कहा कि वो सदैव वंचित, पीड़ित, उपेक्षित वर्ग के जीवन के उत्थान पर समर्पित रहे। उन्होंने सबकी खुशहाली का स्वप्न देखा और अपना सम्पूर्ण जीवन इस मिशन पर समर्पित कर दिया। उनकी इस समर्पण भावना ने ही भारत के सशक्तिकरण की नीव रखी।
राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से एक युग का अवसान हो गया है। हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने रतन टाटा के राष्ट्र के उत्थान में योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हे भारत का सच्चा राष्ट्रपुत्र घोषित किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दुष्यंत पचौरी ने रतन टाटा को परोपकारी, सहृदय और मानवीय गुणों से ओत प्रोत बताते हुए कहा कि इस बिजनेस टायकून ने, विश्व में भारत को नई पहचान दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि रतन टाटा का जीवन युगों युगों तक भारतीय जनमानस को प्रेरित करता रहेगा।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…