निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आया। शहर के औरा-चौरी रोड स्थित मंगलम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर अस्पताल में अत्याधुनिक ऑन्कोलॉजी (कैंसर) विभाग का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे अब देवरिया सहित आसपास के जिलों के कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. शशांक मणि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए मरीजों को अब महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता मरीजों के समय, धन और मानसिक परेशानी—तीनों को कम करेगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के इस प्रयास को जनहित में सराहनीय कदम बताया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नवस्थापित ऑन्कोलॉजी विभाग में आधुनिक तकनीक आधारित कैंसर उपचार की सुविधाएं विकसित की गई हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों को बेहतर परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अस्पताल में प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिया जाएगा।
कार्यक्रम में ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. जी. मेहर कुमार, डॉ. आभा अग्रवाल, डॉ. मंगल सिंह, डॉ. जे.एन. पाण्डेय, मैनेजिंग डायरेक्टर एस.पी. अग्रवाल, बेला अग्रवाल, डॉ. उमाकांत पाण्डेय, डॉ. सी.पी. मल्ल, डॉ. सुभाष गुप्ता, डॉ. एच.एस. राय सहित अनेक चिकित्सक, गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
अस्पताल के सीईओ राजीव कुमार मिश्रा एवं मैनेजर सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों के साथ प्रशिक्षित नर्सिंग, फार्मेसी, पैथोलॉजी तथा अन्य तकनीकी स्टाफ की समर्पित टीम मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं देने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं शिविर में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। क्षेत्रवासियों ने अस्पताल में कैंसर उपचार की नई सुविधा शुरू होने का स्वागत करते हुए इसे पूर्वांचल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

Editor CP pandey

Recent Posts

हार मिले आयोग गलत, जीत मिली तो वाह!

सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…

16 minutes ago

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

6 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

6 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

6 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

10 hours ago